Amrapali & Nirahua Hit Song Viral:बिहार और यूपी के दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने भोजपुरी सिनेमा में वो मुकाम हासिल किया है, जो हर कलाकार का सपना होता है।
उनका हर गाना और फिल्म रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा देता है. ऐसा ही एक गाना ‘लव किया तो दहेज कैसा’ फिर से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह गाना न केवल मनोरंजन करता है बल्कि समाज में दहेज प्रथा का पुरजोर विरोध भी करता है।
Amrapali दुबे और निरहुआ ऐसे किया रोमांस
‘लव किया तो दहेज कैसा’ गाने में निरहुआ और Amrapali दुबे की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दिल छू लेने वाली है। उनका स्टाइल, डांस मूव्स और भावनात्मक प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। गीत की सरलता और प्रभावशीलता इसे बार-बार देखने और सुनने के लिए मजबूर करती है, जो एक गंभीर सामाजिक मुद्दे: दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाती है।
गाने से पता चलता है कि सच्चे प्यार में दहेज जैसी बुरी प्रथा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। भोजपुरी दर्शकों ने इस संदेश को खुले दिल से स्वीकार किया और खूब सराहना की- आजाद सिंह ने गाने के बोल लिखे, जो सीधे दिल को छू गए.
भोजपुरी गाना ‘लव किया तो दहेज कैसा’
वहीं विनय वास का संगीत हर वर्ग के दर्शकों को आकर्षित करता है. उनकी कड़ी मेहनत और निरहुआ-Amrapali की परफॉर्मेंस ने इस गाने को बेहतरीन बना दिया है.
नवंबर 2019 में रिलीज हुए इस गाने ने लाखों व्यूज और लाइक्स दर्ज किए हैं. दर्शक न केवल मनोरंजन के लिए बल्कि इसके सामाजिक संदेश के लिए भी इसकी सराहना करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की अदाकारी और गानों ने भोजपुरी सिनेमा को नए आयाम दिए हैं. ‘लव किया तो दहेज कैसा’ जैसे गाने सुपरहिट हैं और सामाजिक जागरूकता बढ़ाते हैं।
यदि आपने ‘ओवे किया तो दहेज कैसा’ ये नहीं देखी है, तो आपको देखनी चाहिए। यह गाना आपका मनोरंजन करेगा और दहेज जैसी कुप्रथा को ख़त्म करने के लिए प्रेरित करेगा. कृपया इसे दूसरों के साथ साझा करें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दें। Amrapali ने इसमें शानदार डांस किया है।
Sapna Choudhary: हरियाणवी गाने हुस्न हरियाणे का पर सपना चौधरी ने किया कमरतोड़ डांस