Kitchen Vastu Tips: इस दिशा में न हो किचन, आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है
Kitchen Vastu Tips: इस दिशा में न हो किचन, आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है
TimesScope WhatsApp Channel

Kitchen Vastu Tips: हर व्यक्ति जानता है कि उसके घर में किचन एक ऐसी जगह होती है जहां पूरे परिवार और सभी लोगों के लिए खाना बनाया जाता है। इसलिए वास्तुशास्त्र में रसोईघर को विशेष स्थान दिया गया है।

इसलिए कुछ खास बातें हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा भी कहा जाता है कि अगर किसी भी दिशा में वास्तु दोष हो तो उसका नकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार को झेलना पड़ सकता है। इसलिए किचन (Kitchen Vastu Tips) से जुड़ी इन खास वास्तु बातों पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

वास्तु की इन खास बातों का रखें ध्यान

ध्यान रखें कि वास्तु के अनुसार किचन हमेशा पूर्व दिशा में होना चाहिए, क्योंकि यह दिशा किचन के लिए शुभ मानी जाती है।

वहीं व्यक्ति को कभी भी दक्षिण दिशा में रसोईघर नहीं बनाना चाहिए। अन्यथा वह वास्तु दोष का शिकार हो सकता है। साथ ही आर्थिक संकट भी कमजोर हो सकता है।

अगर आपकी रसोई दक्षिण दिशा में बनी है और आप उसे तोड़ना नहीं चाहते तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको बस रसोई में गैस उठाकर पश्चिम दिशा में रखनी है और इसी दिशा में रखकर खाना बनाना है।

Kitchen Vastu Tips से जानें रहस्‍य

वहीं रसोईघर में अनाज रखने के लिए पश्चिम दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इसके अलावा रसोईघर उत्तर दिशा में होने पर भी मां अन्नपूर्णा जी का आशीर्वाद मिलता है।

वास्तु के अनुसार डाइनिंग टेबल को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह दिशा अशुभ दिशा होती है। इसके अलावा किचन में डाइनिंग टेबल भी नहीं रखनी चाहिए। हो सके तो डाइनिंग टेबल को हमेशा किचन से बाहर रखें।

रसोई को हमेशा साफ रखें

वास्तु के अनुसार घर की रसोई (Kitchen Vastu Tips) को हमेशा साफ रखना चाहिए, क्योंकि रसोई गंदी होने पर भी व्यक्ति वास्तु दोष का शिकार हो सकता है।

वास्तु के अनुसार किचन में बर्तन धोने का सिंक भी हमेशा उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए।

Chanakya Niti for wealth: चाणक्‍य नीति के अनुसार न करें ये गलती हो जाएंगे कंगाल