Vastu Tips for prosperity: नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से व्यक्ति वास्तु दोष का शिकार हो सकता है, इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। घर की ऊर्जा का असर जीवन पर भी दिखता है।
वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for prosperity) की मानें तो कुछ उपायों की मदद से नकारात्मक ऊर्जा को आसानी से सकारात्मक ऊर्जा में बदला जा सकता है। ऐसे में जानिए इन आसान उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल सकते हैं।
Vastu Tips for prosperity
सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। दरअसल, सूर्य ग्रह का सीधा संबंध मान-सम्मान, प्रतिष्ठा से होता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो सूर्य की किरणें सफलता दिलाने में काफी मदद करेंगी। सूर्य की किरणों से आपकी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।
घर का ईशान कोण
वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो उत्तर-पूर्वी दिशा को ईशान कोण भी कहा जाता है। इसलिए घर का उत्तर-पूर्वी कोना हमेशा साफ-सुथरा और अच्छे से रखना चाहिए। वहीं घर का ईशान कोण घर में शांति बनाए रखने में भी मदद करता है।
नमक वाले पानी से पोछा लगाएं
क्या आप जानते हैं कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकता है? इसलिए घर में नमक वाले पानी से पोछा लगाएं ताकि घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो और घर का माहौल सकारात्मक बना रहे।
एक दीपक जलाएं
वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for prosperity) के अनुसार घर में दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही यह आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित होता है।
Vastu Tips for concentration in study: पढ़ाई में बच्चों का मन नहीं लगता तो करें ये उपाय