2025 Honda Livo: शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस और नए फीचर्स के साथ आई 2025 होंडा लिवो
2025 Honda Livo: शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस और नए फीचर्स के साथ आई 2025 होंडा लिवो
TimesScope WhatsApp Channel

2025 Honda Livo New Features: होंडा ने हाल ही में कम्यूटर सेगमेंट में अपनी लोकप्रिय बाइक Livo को अपडेट किया है। यह बाइक अब नए OBD2B-अनुरूप इंजन और कई नई सुविधाओं के साथ उपलब्ध है। अगर आप भी रोजमर्रा इस्तेमाल के लिए बाइक तलाश रहे हैं तो 110cc सेगमेंट में होंडा लिवो एक बेहतरीन विकल्प है।

2025 होंडा लिवो बेहतर संतुलन, लगभग 60 KMPL का माइलेज और आधुनिक सुविधाएँ प्रदान करता है। आइए आपको बताते हैं इस बाइक की ऑन-रोड कीमत। साथ ही अगर आप इस बाइक को लोन पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसकी ईएमआई और डाउन पेमेंट का कैलकुलेशन भी समझ लें।

2025 Honda Livo ऑन-रोड कीमत

होंडा लिवो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹ 83,080 है। वहीं, राजधानी दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹96 हजार है, जिसमें लगभग ₹7,000 आरटीओ टैक्स और ₹6 हजार बीमा राशि शामिल है।

मान लीजिए कि आप इस बाइक के लिए ₹15,000 का डाउन पेमेंट करते हैं और शेष ₹81,000 पर 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर बाइक लोन लेते हैं। अगर आप यह लोन तीन साल के लिए लेते हैं तो आपको लगभग ₹2,500 की ईएमआई चुकानी होगी।

हालाँकि, नई होंडा लिवो की ऑन-रोड कीमत शहरों और डीलरशिप के आधार पर भिन्न हो सकती है। कीमत, लोन और ब्याज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी होंडा शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।

2025 Honda Livo का इंजन

इस बाइक में 109.51cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 7,500rpm पर 8.7bhp की अधिकतम पावर और 5,500rpm पर 9.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।

अब इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़ा गया है। इसमें आप रियल-टाइम माइलेज, ईसीओ इंडिकेटर, खाली होने की दूरी, सर्विस ड्यू इंडिकेटर और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसी जानकारी देख सकते हैं।

2025 Honda Livo के कलर

यह बाइक ऑरेंज स्ट्राइप्स के साथ पर्ल इग्नियस ब्लैक, ब्लू स्ट्राइप्स के साथ पर्ल इग्नियस ब्लैक और पर्ल सायरन ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला बजाज प्लैटिना 110, टीवीएस रेडॉन और टीवीएस स्टार सिटी प्लस जैसी बाइक्स से है।

New SUVs: जल्द आएंगी मारुति सुजुकी और टोयोटा की पार्टनरशिप वाली टॉप नई एसयूवी