Chanakya Niti for Wealth in Hindi: अगर आप जीवन में तरक्की करना चाहते हैं और समृद्ध जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको इन जगहों पर रहने से बचना चाहिए।
आज हम आपको चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां रहने से व्यक्ति जीवन में कभी तरक्की नहीं कर पाता और उसे कंगाली में जीवन बिताना पड़ता है।
आजीविका का साधन न हो जहां
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहिए जहाँ उसके आसपास कोई काम धंधा या रोजगार का साधन न हो। ऐसी जगह पर रहने से व्यक्ति हमेशा गरीब ही रहता है और कभी तरक्की नहीं कर पाता।
चाणक्य नीति के अनुसार जिस भी जगह पर प्रतापी राजा का राज नहीं होता है वहां शाशन और व्यवस्था सही नहीं रहती है। इन जगहों पर अराजकता के फैलने का डर रहता है।
इन जगहों पर रहने वाला इंसान जीवन में कभी भी तरक्की नहीं कर सकता है। इस तरह की जगह पर रहने वाला इंसान अगर तरक्की कर भी ले तो उसकी पूरी संपत्ति चोरी होने का खतरा रहता है।
Chanakya Niti: जहां पानी की कमी हो
चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी किसी ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहिए जहां पर नदी न हो या फिर पानी की कमी हो। नदी या फिर पानी के बिना जीवन बिता पाना काफी कठिन है।
जल की जरूरत सिर्फ जीवन के लिए ही नहीं बल्कि सिंचाई के लिए भी काफी जरूरी हो जाता है। चाणक्य के अनुसार जिस जगह पर व्यापारी लोग नहीं रहते हैं, वहाँ के लोगों की आर्थिक स्थिति हमेशा खराब रहती है। ऐसे जगह पर रहने से व्यक्ति कभी भी समृद्ध नहीं हो सकता।
विद्वान लोग न रहते हों
चाणक्य नीति के अनुसार जिस जगह पर विद्वान और ज्ञानी लोग नहीं रहते हैं, वहाँ के लोग मानसिक रूप से पिछड़े रह जाते हैं। ऐसे लोग कभी भी तरक्की नहीं कर पाते और हमेशा गरीब ही बने रहते हैं।
अपना कोई न हो
Chanakya Niti के अनुसार व्यक्ति को ऐसी जगह पर भी नहीं रहना चाहिए जहाँ उसका कोई अपना न हो। सुख दुख में साथ देने वाला कोई न हो। ऐसी जगह पर रहने से व्यक्ति अकेला और असहाय महसूस करता है और कभी तरक्की नहीं कर पाता।
दान पुण्य करने वाले लोग न हों
Chanakya Niti के अनुसार जिस जगह पर लोग दान पुण्य नहीं करते हैं, वहाँ के लोगों का भाग्य हमेशा खराब रहता है। ऐसे जगह पर रहने से व्यक्ति को हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
Premanand Ji Maharaj के इन गुरुमंत्रों का पालन करके सरकारी नौकरी में मिलेगी सफलता