How to Check EPFO Balance: सरकार ने PF कर्मचारियों को ब्याज देने का ऐलान किया है। पिछले वित्त वर्ष के बराबर ही इस बार भी ब्याज राशि दी जाएगी। आपको बता दें कि EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में यह फैसला लिया गया।
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPFO की बैठक में 8.25 फीसदी ब्याज दिए जाने का ऐलान किया गया है। ब्याज राशि ट्रांसफर होने की तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक इसके ट्रांसफर होने का दावा किया जा रहा है।
EPFO Balance: मिल रहा इतना ब्याज
EPFO Balance: अप्रैल नए वित्त वर्ष का पहला महीना होता है, जिसमें कामकाज के कई नियम बदल जाते हैं।
सभी PF कर्मचारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें ब्याज राशि कब तक मिलेगी। सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 फीसदी ब्याज देने का ऐलान किया है।
इस बार सरकार ने ब्याज राशि में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका फायदा 7 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके EPF खाते में कितना ब्याज आया है।
EPFO ने कई ऐसे नियम बनाए हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे चेक (EPFO Balance) कर सकते हैं कि कितना ब्याज आया है।
पीएफ कैसे चेक करें?
सबसे पहले आपको 7738299899 पर एक SMS भेजना होगा।
अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देना होगा।
अब आपको EPFO का m-sewa ऐप डाउनलोड करके लॉग इन करना होगा।
इसके बाद EPFO पोर्टल पर जाकर ‘Our Services’ टैब पर क्लिक करें।
अब आप UMANG ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।
अब आपको EPFO हेल्पडेस्क से संपर्क करना होगा।
आपको बता दें कि PF कर्मचारी Umang ऐप के जरिए भी PF की रकम जान सकते हैं। सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से Umang ऐप डाउनलोड करना होगा।