Digital arrest fraud news elderly woman: “हाय, मैं सीबीआई अधिकारी बोल रहा हूँ…” ये सुनते ही दक्षिण मुंबई की 86 साल की एक महिला के होश उड़ गए। साइबर ठगों ने “डिजिटल अरेस्ट” (Digital Arrest Fraud) का डर दिखाकर उससे दो महीने में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा ठग लिए। पुलिस के मुताबिक, एक जालसाज ने खुद को CBI अधिकारी बताकर बुजुर्ग महिला को अपने जाल में फंसाया।
Digital Arrest Fraud: महिला ने कैसे गंवाए 20 करोड़?
साइबर क्राइम आज के दौर में एक बड़ी चुनौती बन गया है। डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठग हर दिन नए शिकार ढूंढ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि 26 दिसंबर 2024 से 3 मार्च 2025 के बीच हुए इस अपराध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। ठगों ने महिला को दो महीने तक घर में कैद रखा और हर तीन घंटे में फोन कर उसकी लोकेशन चेक करते रहे।
Digital Arrest Fraud: पुलिस ने साइबर ठगी के इन अपराधियों की चाल को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की और महिला के 77 लाख रुपये को बैंक खातों में ट्रांसफर होने से पहले रोक लिया। महिला ने इस महीने की शुरुआत में शिकायत दर्ज की थी कि एक शख्स ने फोन पर खुद को CBI अधिकारी बताया और कहा कि उसके आधार कार्ड से एक बैंक खाता खोला गया है, जिसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए हो रहा है।
उसने महिला को “डिजिटल गिरफ्तारी” की धमकी दी और परिवार को भी जेल भेजने का डर दिखाया। महिला इतना डर गई कि वह सिर्फ खाना खाने के लिए ही कमरे से बाहर निकलती थी। उसकी घरेलू सहायिका ने बेटी को इस अजीब व्यवहार की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
दिल्ली में साइबर ठगी का कहर: 452 करोड़ का नुकसान
Digital Arrest Fraud: साइबर फ्रॉड अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में संगठित अपराध का सबसे बड़ा रूप बन चुका है। दिल्ली में पिछले 6 महीनों में साइबर ठगों ने लोगों से 452 करोड़ रुपये ठग लिए। पिछले साल इसी अवधि में यह रकम 175 करोड़ थी, लेकिन इस बार ठगी की राशि में भारी इजाफा हुआ है। दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2024 तक साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़े हैं।
दिल्ली में कब-कहां हुई ठगी?
- 19 नवंबर 2024: दिल्ली पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी के मामले में एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करता था।
- 24 जुलाई 2024: शाहदरा के सुरेश ने इस मामले में शिकायत दर्ज की।
- 15 नवंबर 2024: रोहिणी में एक रिटायर्ड इंजीनियर को 8 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 10 करोड़ रुपये ठग लिए गए।
- 4 अगस्त 2024: 31.55 लाख रुपये की ठगी के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके तार चीन से जुड़े थे।
- जून 2024: सीआर पार्क में 12 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट का नाटक कर एक बुजुर्ग महिला से 83 लाख रुपये ठगे गए।
साइबर ठग अब निवेश के नाम पर हाई रिटर्न का लालच देकर भी लोगों को फंसा रहे हैं। मई 2024 में दिल्ली की एक महिला से 23 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगों ने पहले 1000 रुपये का निवेश करवाकर डबल रिटर्न दिया, फिर धीरे-धीरे रकम बढ़वाकर लाखों की चपत लगा दी।
साइबर ठग कैसे बनाते हैं शिकार?
साइबर अपराध में ठग डिजिटल डिवाइस (Digital Arrest Fraud) का इस्तेमाल कर लोगों को फंसाते हैं। ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, और मालवेयर जैसे तरीकों से ये लोग हर दिन नए शिकार ढूंढते हैं। सरकार जागरूकता फैला रही है, लेकिन ठगों के हौसले कम नहीं हो रहे।
अयोध्या Ram Mandir: मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त तय, जानें कब होगा प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन