VF6 And VF7 Electric SUVs details: वियतनाम की प्रमुख इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast ने अब आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में अपनी यात्रा शुरू कर दी है। इंडिया मोबिलिटी एक्सपो 2025 के तहत आयोजित ऑटो एक्सपो 2025 के दौरान कंपनी ने दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी (VF6 And VF7 Electric SUVs) पेश कीं।
आइए जानते हैं इनमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं और इन्हें कब तक लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा हम आपको इस खबर में यह भी जानकारी दे रहे हैं कि भारत में और कौन सी गाड़ियां और बाइक प्रदर्शित की गई हैं।
VF6 And VF7 Electric SUVs कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश
VF6 को VinFast द्वारा भारत में पहले इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में लाया गया है। फिलहाल इसे पेश किया गया है और जल्द ही इस गाड़ी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसे पांच सीटर कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लाया गया है।
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 12.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, लेवल-2 ADAS और 19 इंच के अलॉय व्हील जैसे कई फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें 59.6 kWh क्षमता की बैटरी है, जिससे दी गई मोटर 201 हॉर्स पावर देती है। इस एसयूवी को एक बार चार्ज करने पर 381 किमी तक चलाया जा सकता है।
VF6 And VF7 Electric SUVs दमदार प्रदर्शन
Vinfast VF7 को भी ऑटो एक्सपो 2025 के दौरान पेश किया जा चुका है। इसे भी कंपनी ने पेश किया है और जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। VF7 को भी पांच-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लाया गया है।
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, रंगीन HUD, स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल, लेवल-2 ADAS और 20-इंच अलॉय व्हील जैसे फीचर्स भी हैं। इसके साथ ही इसमें 75.3 kWh क्षमता की बैटरी है, जो 431 किमी की रेंज देती है। इसमें लगा मोटर 348 हॉर्सपावर की ताकत देता है।
भविष्य की एक झलक
विनफास्ट ने ऑटो एक्सपो 2025 के दौरान दो कारें पेश की हैं। इसके अलावा कंपनी ने कुछ और कारें भी प्रदर्शित की हैं। इनमें VF3, VF9, VF8, VF e34 शामिल हैं।
इनके साथ ही कंपनी अपने पोर्टफोलियो में वीएफ ड्रैगनफ्लाई नाम से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भी पेश करती है, जिसे ऑटो एक्सपो 2025 में भी प्रदर्शित किया गया है।
BYD Sealion 7 Electric SUV: सिंगल चार्ज पर 567 किमी तक हवा से बातें करती है ये इलेक्ट्रिक एसयूवी