Gold Price Today on February 21: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार 21 फरवरी को सोने की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। शादियों का सीजन चल रहा है और इस वजह से सोने की कीमत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। 24 कैरेट सोने का रेट इस समय 86 हजार के पार पहुंच गया है.
कहां तक पहुंचे Gold Price
आज यानी 21 फरवरी को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, सोना अभी भी 85 हजार रुपये से ऊपर है और चांदी की कीमत 96 हजार रुपये से ज्यादा है.
राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 85979 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी 96844 रुपये प्रति किलोग्राम है। तो आइए एक नजर डालते हैं 22, 18 कैरेट सोने के रेट पर:-
आज सोने का रेट क्या है?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarats.com के मुताबिक आज 995 शुद्धता वाला सोना 85635 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 78757 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का रेट 64484 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 50298 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस बीच 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 96844 रुपये प्रति किलोग्राम है।
हम सोने की शुद्धता कैसे जानेंगे?
आईएसओ सोने की शुद्धता की पहचान के लिए हॉल मार्क्स देता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर लोग सोने के आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग करते हैं। वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं।
जानिए 22 और 24 कैरेट में अंतर?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी और जस्ता मिलाकर आभूषण बनाए जाते हैं। आभूषण 24 कैरेट सोने से नहीं बनते।
मिस्ड कॉल से जानें कीमत
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषणों की खुदरा दरें जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपको दरें जल्द ही एसएमएस के जरिए मिल जाएंगी।
चेन्नई में Gold Price
24K -₹88050/ 10 ग्राम
22k- ₹80710/ 10 ग्राम
18K – ₹66410/ 10 ग्राम
मुंबई में सोने की कीमत
24K -₹89050/ 10 ग्राम
22k- ₹80710/ 10 ग्राम
18K – ₹66040/ 10 ग्राम
दिल्ली में Gold Price
24K – ₹88200/ 10 ग्राम
22k- ₹80860/ 10 ग्राम
18K – ₹66160/ 10 ग्राम
कोलकाता में सोने की कीमत
24K -₹88050/ 10 ग्राम
22k- ₹80710/ 10 ग्राम
Gold Price: 18K – ₹66040/ 10 ग्राम
Money Saving Tips: जानिए रुपए बचाने के कौन से टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं?