Bhojpuri Song Matha Fail Ho Gail: भोजपुरी गाने में निरहुआ के साथ मोनालिसा और आम्रपाली ने किया रोमांस
Bhojpuri Song Matha Fail Ho Gail: भोजपुरी गाने में निरहुआ के साथ मोनालिसा और आम्रपाली ने किया रोमांस
TimesScope WhatsApp Channel

Bhojpuri Song Matha Fail Ho Gail: आपको बता देना कि निरहुआ-मोनालिसा और आम्रपाली दुबे का गाना ‘माथा फेल हो गईल’ 81 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ वायरल है। आज हम इस गाने की सफलता पर बात करेंगे।

बॉलीवुड और पंजाबी गानों के साथ-साथ भोजपुरी गानों का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करता रहता है. ये गाने यूपी और बिहार में तो काफी लोकप्रिय हैं ही लेकिन अब देशभर में लोग इन्हें पसंद करने लगे हैं।

Bhojpuri Song Matha Fail Ho Gail

इसी बीच भोजपुरी सिनेमा की दो सुपरस्टार एक्ट्रेस मोनालिसा और आम्रपाली दुबे का एक गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. इस गाने में दोनों हसीनाएं भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ नजर आ रही हैं.

HD Double Duty Wala Khel | माथा फेल हो गईल - Raja Babu - Dinesh Lal - Bhojpuri Songs @WaveMusicIndia

इस गाने में दोनों एक्ट्रेस के साथ निरहुआ की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री शानदार लग रही है.

गाने (Bhojpuri Song Matha Fail Ho Gail) के वीडियो में दिखाया गया है कि निरहुआ दोनों के बीच फंस गए हैं और इसी दुविधा में उलझे नजर आ रहे हैं. इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, अब तक इसे 81 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गाने में पहले निरहुआ आम्रपाली दुबे के साथ रोमांस करते हैं और फिर मोनालिसा के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है.

इसी कंफ्यूजन के चलते निरहुआ गाने में मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘हमार मथवा फेल हो गईल’. आपको बता दें कि इस भोजपुरी गाने को कल्पना, आलोक कुमार और खुशबू जैन ने गाया था.

निरहुआ के साथ मोनालिसा और आम्रपाली ने किया रोमांस

इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है. यह गाना फिल्म ‘राजा बाबू’ का है, जिसमें दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे और मोनालिसा मुख्य भूमिका में थे.

फिल्म राजा बाबू सुपरहिट रही; आज भी दर्शक इसे देखना पसंद करते हैं. फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि निरहुआ की शादी आम्रपाली दुबे से हुई है, लेकिन वह उससे प्यार नहीं करता।

Lahariya Luta A Raja | Dinesh Lal 'Nirahua', Monalisa & Pawan Singh | Pratigya | Bhojpuri Item Song

बाद में, जब वह मुंबई जाता है, तो उसकी मुलाकात मोनालिसा से होती है और उससे प्यार हो जाता है। पहले से शादीशुदा होने के बावजूद निरहुआ ने मोनालिसा से दूसरी शादी की।

Bhojpuri Song Matha Fail Ho Gail को ‘वेव म्यूजिक’ यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे जबरदस्त व्यूज मिल रहे हैं। अगर आप भी भोजपुरी गानों के फैन हैं तो ये गाना देखें और अपनी राय दें।

Amrapali Dubey और Nirahua ने इस भोजपुरी गाने पर किया Romance, आप भी देखें वीडियो