Dil Leke Bhag Jaibe Bhojpuri Song: पवन सिंह और आस्था सिंह की जोड़ी ने किया धांसू डांस
Dil Leke Bhag Jaibe Bhojpuri Song: पवन सिंह और आस्था सिंह की जोड़ी ने किया धांसू डांस
TimesScope WhatsApp Channel

Dil Leke Bhag Jaibe Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह दुनिया भर में हैं, और उनकी एक्टिंग और आवाज का जादू है। उनके फैंस उनकी एक्टिंग और सिंगिंग के दीवाने हैं, यही वजह है कि उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं. उनकी जोड़ी काजल राघवानी, आम्रपाली, संचिता और मोनालिसा जैसी एक्ट्रेस के साथ काफी पसंद की जाती है.

पवन सिंह और आस्था सिंह ने किया धांसू डांस

Dil Leke Bhag Jaibe Bhojpuri Song: अब बात करते हैं उनके नए धमाके की! पवन सिंह का एक और गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. पावर स्टार का ‘दिल लेके भाग जइबे’ एक बार फिर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस आस्था सिंह का दिलकश अंदाज देखने लायक है.

#Video | Power Star #Pawan Singh | Dil Leke Bhag Jayibe |#Shivani Singh | New Bhojpuri Song 2024

इस गाने में पवन सिंह बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, वहीं आस्था सिंह भी रंग-बिरंगे घाघरा-चोली में खूबसूरत लग रही हैं. गाने में पवन सिंह आस्था सिंह की आंखों में खोए नजर आते हैं और फिर शुरू होता है दोनों का रोमांटिक डांस. गाने का फिल्मांकन बेहद शानदार है, जिसे देखने के बाद आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे.

Dil Leke Bhag Jaibe Bhojpuri Song

सरगम आकाश ने इस गाने का संगीत तैयार किया है और रोशन सिंह विश्वास ने गीत लिखे हैं. गाने को पवन सिंह और आस्था सिंह ने रोमांटिक अंदाज में फिल्माया है.

#Video | Akhiyaan Far Far Farke Lagal | #Shilpi Raj , #Nagendra Ujala | New Bhojpuri Song 2024

इस गाने को टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 1.6 करोड़ (16 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है! फिल्म के निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब हैं और निर्देशक फिरोज खान हैं। गाने में दोनों कलाकार रात के अंधेरे में जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं.

Bulbul on OTT: रहस्‍य रोमांच से भरपूर बुलबुल मूवी को देखकर आप भी हो जाएंगे दंग