Khesari Lal Yadav: भोजपुरी गाने चेस्टर में टेस्टर सटाके में खेसारी लाल यादव ने मचाया धमाल
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी गाने चेस्टर में टेस्टर सटाके में खेसारी लाल यादव ने मचाया धमाल
TimesScope WhatsApp Channel

Khesari Lal Yadav Romantic Bhojpuri Song: अगर भोजपुरी रोमांस की बात की जाए तो हमें कुछ अलग ही महसूस होता है। भोजपुरी सिनेमा के हर रोमांटिक गाने में कुछ न कुछ खास होता है जो दिल को छू जाता है. चाहे खेसारी लाल यादव हों या पवन सिंह, दोनों ने रोमांस को नए अंदाज में पेश किया है.

Khesari Lal Yadav का भोजपुरी गाना

फिल्म ‘जिला चंपारण’ का गाना ‘चेस्टर में टेस्टर’ इस जादू का बेहतरीन उदाहरण है। यह गाना ना सिर्फ रोमांटिक है बल्कि अपने अनोखे बोल और बेहतरीन म्यूजिक के लिए भी मशहूर है.

HD Video - चेस्टर में टेस्टर सटाके - Khesari Lal Yadav -Priyanka - Jila Champaran -Bhojpuri Song2017

2017 की फिल्म जिला चंपारण का यह गाना यूट्यूब चैनल टीम फिल्म पर रिलीज हुआ था और इसे 25 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसमें खेसारी लाल यादव और मोहिनी घोष रोमांस और मस्ती का जबरदस्त कॉम्बिनेशन पेश करते हैं.

गाने में मोहिनी घोष एक प्यारी शिकायत करती हैं कि उन्हें बुखार और थकान है। उनके मजेदार डायलॉग्स और खेसारी के चुलबुले जवाब इस गाने को और भी खास बनाते हैं.

भोजपुरी गाना ‘चेस्टर में टेस्टर’

इस गाने का म्यूजिक मधुकर आनंद ने तैयार किया है, जो हर बीट पर आपको थिरकने पर मजबूर कर देता है. वहीं पवन पांडे के लिखे बोल गाने को एक अलग पहचान देते हैं. खेसरी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह की आवाज ने इस गाने में जान डाल दी है.

2017 का सबसे हिट गाना - Khesari Lal Yadav - करिया करिया रसगुल्ला - Superhit Movie - Jila Champaran

भोजपुरी सिनेमा आज सिर्फ बिहार और यूपी तक ही सीमित नहीं है. खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे कलाकारों ने इसे देश-विदेश में पहचान दिलाई है. ‘चेस्टर में टेस्टर’ जैसे गाने साबित करते हैं कि भोजपुरी गाने किसी बॉलीवुड हिट से कम नहीं हैं।

Khesari Lal Yadav का  ‘चेस्टर में टेस्टर’ सिर्फ एक गाना नहीं है बल्कि भोजपुरी सिनेमा के बढ़ते स्तर और दर्शकों की पसंद को दर्शाता है। इसमें रोमांस, मस्ती और बेहतरीन संगीत का मिश्रण है जो हर पीढ़ी को पसंद आता है। अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है तो आपको इसे देखना चाहिए और भोजपुरी रोमांस के जादू का अनुभव करना चाहिए।

Amrapali Nirahua Hit Bhojpuri Song: ‘खटिया से खटिया सताइबा की ना’ भोजपुरी गाने में आम्रपाली और निरहुआ ने किया रोमांस