Salman Khan and Arijit Singh know what was the dispute: बॉलीवुड के दो दिग्गज, सलमान खान और अरिजीत सिंह, एक बार फिर साथ आए हैं और इस बार उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘सिकंदर’ के गाने ‘हम आपके बिना’ से धमाल मचा दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों के बीच 9 साल तक दुश्मनी रही थी? आइए जानते हैं कि आखिर यह विवाद कैसे शुरू हुआ और कैसे खत्म हुआ।
Salman Khan: कैसे हुई थी विवाद की शुरुआत?
फरवरी 2014 में गिल्ड अवॉर्ड्स के दौरान सलमान खान और रितेश देशमुख होस्ट थे। जब अरिजीत सिंह को बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला, तो उन्होंने सलमान के एक सवाल का ऐसा जवाब दिया जो सलमान को पसंद नहीं आया। इसके बाद, दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। सलमान ने अरिजीत को गाना गाने के लिए कहा, लेकिन जब अरिजीत ने गाना शुरू किया, तो सलमान ने उनका मजाक उड़ाया। इसके बाद से, दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए।
अरिजीत की माफी और सुलह
कुछ महीनों बाद, अरिजीत ने फेसबुक पर सलमान से माफी मांगी, लेकिन सलमान ने उन्हें माफ नहीं किया। यहां तक कि सलमान ने अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ से अरिजीत का गाना भी हटवा दिया। लेकिन 9 साल बाद, 2023 में, दोनों के बीच सुलह हो गई। अरिजीत ने सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए दो गाने गाए और अब ‘सिकंदर’ के लिए भी उन्होंने अपनी आवाज दी है।
Aashram 3: मच्छरों के बीच मस्ती, आश्रम 3 के सेट से आया मजेदार BTS वीडियो