Discount Offer On Realme GT 6T: क्या आप दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन आप काफी कंफ्यूज हैं कि कौन सा खरीदें? तो फिर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह आपको बहुत पसंद आने वाला है।
दरअसल, गेमिंग स्मार्टफोन फिलहाल बेहद सस्ते दाम पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Realme GT 6T 5G है। आप इसे ढेर सारे डिस्काउंट और ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। इसलिए ये काफी सस्ते हैं. अगर आप भी खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं तो आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
Realme GT 6T 5G की कीमत
भारत में Realme GT 6T 5G की कीमत 35999 रुपये निर्धारित की गई है। आप इसे Amazon से 8% डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 32499 रुपये रह गई है। यह कीमत बेस 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट है।
इसके अलावा आपको 27800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके लिए आपको नियम और शर्तें पूरी करनी होंगी। इसके अलावा आप 1600 रुपये की ईएमआई विकल्प का भी लाभ उठा सकते हैं।
Realme GT 6T 5G के फीचर्स
Realme GT 6T 5G में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले 2,789 x 1,264 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
यह स्नैपड्रैगन 7 + जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित है। हालाँकि, इसके अलावा आपको कई अन्य ब्रांड के गेमिंग फोन खरीदने को मिलते हैं। जिसे आप ऑनलाइन ऑर्डर कर खरीद कर घर ला सकते हैं।
जहां तक कैमरे की बात है तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसके अलावा, डिवाइस में 5,500mAh की बड़ी बैटरी है। यह 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Motorola G45 5G: मोटो के इस फोन पर आया गजब का ऑफर, दाम भी हो गए कम साथ हैं ऐसे फीचर्स!