Motorola G Stylus 2025 price in India: मोटोरोला तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। इस साल कंपनी स्टाइलस सपोर्ट वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन का नाम Motorola G Stylus (2025) होगा। इसे 2024 में अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
मोटो कंपनी अब अपना नया लेटेस्ट स्मार्टफोन Motorola G Stylus (2025) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मोटोरोला का यह बेहद दमदार फोन होने वाला है। Motorola Moto G Stylus 5G 2025 की भारत में अपेक्षित कीमत 39,990 रुपये से शुरू होती है।
Motorola G Stylus 2025 का डिज़ाइन लीक
इसका डिज़ाइन ऑनलाइन रेंडर में लीक हुआ है। रेंडर के मुताबिक इस फोन का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही हो सकता है, इस फोन में टेक्सचर्ड रियर पैनल हो सकता है।
इसके अलावा कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. उम्मीद है कि इस फोन में पंच होल कटआउट डिजाइन और पतले बेजल्स वाला फ्रंट डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन के दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन भी मिल सकते हैं।
आप स्टाइलस होल्डर को निचले किनारे पर पा सकते हैं। फोन के रियर सेंटर पर मोटो लोगो भी देखा जा सकता है। आइए इस कंटेंट में जानते हैं Motorola G Stylus (2025) में हमें क्या मिल सकता है।
Motorola G Stylus 2025 के फीचर्स
पिछले मॉडल की तरह Motorola G Stylus (2025) में भी अपग्रेडेड फीचर्स मिल सकते हैं। आइए अब पिछले मॉडल में मिलने वाले फीचर्स पर एक नजर डालते हैं। Motorola G Stylus (2024) स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ pOLED स्क्रीन है।
इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। अगर प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन स्नैपड्रैगन 6 ज़ेन 1 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। इस फोन में एंड्रॉइड 14 पर आधारित हेलो यूआई है।
Motorola G Stylus 2025 के कैमरा और बैटरी
अगर फोटोग्राफी की बात करें तो Motorola G Stylus (2024) स्मार्टफोन में कंपनी ने 50MP प्राइमरी रियर सेंसर के साथ ही 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है और इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।
Motorola G Stylus 2025 फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाने के लिए IP-52 रेटिंग दी गई है।
Motorola G Stylus (2025) का कोडनेम कैनसस है और इसका मॉडल नंबर XT251V है। यह स्मार्टफोन सबसे पहले अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, जर्मनी और यूके जैसे देशों में उपलब्ध कराया जाएगा।
Amazon Deals: अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में इन 5G स्मार्टफोन्स पर दे रहा ऑफर