Mahila Samriddhi Yojana registration: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ करेंगी। सीएम की घोषणा के बाद महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा और सत्यापन के बाद पात्र महिलाओं के खातों में 2500 रुपये भी डाले जाएंगे।
Mahila Samriddhi Yojana कब से लागू होगी
दिल्ली चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषणा की गई थी कि दिल्ली महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
संकल्प पत्र जारी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “महिला समृद्धि योजना के तहत ₹2500 मासिक दिए जाएंगे। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है और महिलाओं को बहुत जल्द ₹2500 का लाभ मिलेगा।
फिलहाल रेखा गुप्ता दिल्ली की सीएम हैं और उनकी सरकार इस आर्थिक सहायता राशि को सीधे महिलाओं के खाते में भेजेगी।
इस योजना की शुरुआत 8 मार्च को होगी और इसके लिए दिल्ली सरकार दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली की सीएम कुछ पात्र महिलाओं की आर्थिक मदद कर सकती हैं। किन महिलाओं को कितनी राशि मिलेगी?
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के लिए केवल वही महिलाएं पात्र होंगी जो टैक्स नहीं देती हैं और जिनकी सालाना घरेलू आय 3 लाख रुपये से कम है। उनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए और वे सरकारी नौकरी नहीं कर रही होनी चाहिए।
Mahila Samriddhi Yojana: पंजीकरण प्रक्रिया?
टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों के अनुसार, महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि महिला समृद्धि योजना के लिए अलग से वेबसाइट और मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जा सकता है।
पात्रता?
आवेदक महिला दिल्ली की नागरिक होनी चाहिए। महिला सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं होनी चाहिए।
यह योजना केवल गरीब महिलाओं के लिए है।
महिला गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) या ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आती होनी चाहिए।
परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से 3 लाख रुपये होनी चाहिए।
महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
कौन से दस्तावेज लगेंगे?
आधार कार्ड
दिल्ली का निवासी होने का प्रमाण पत्र
बीपीएल कार्ड
आधार कार्ड से जुड़ा बैंक खाता नंबर
आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
आय प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
Interest Free Loan: मुख्यमंत्री युवा उद्यम विकास अभियान के तहत मिल रहा ब्याज मुक्त लोन