Chandra Grahan 2025 Date: होली पर लग रहा वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण, क्‍या लगेगा सूतक काल?
Chandra Grahan 2025 Date: होली पर लग रहा वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण, क्‍या लगेगा सूतक काल?
TimesScope WhatsApp Channel

Chandra Grahan 2025 Date: इस बार होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या सूतक काल मान्‍य होगा?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है। इसमें ग्रहण की अवधि पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. इस बार होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है.

Chandra Grahan 2025 Date: होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण

ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य वर्जित होता है। ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है. होली के दिन चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

देशभर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के कारण होली का मजा खराब हो सकता है, तो आइए जानते हैं कि इस बार चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं?

क्या सूतक काल मान्‍य होगा?

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 Date) होली के दिन यानी 14 मार्च को सुबह 9:29 बजे से दोपहर 3:29 बजे तक लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में होली के हार पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

चंद्र ग्रहण के दौरान ऐसे रहें सावधान

Chandra Grahan 2025 Date: हालांकि इस बार चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ग्रहण के सूतक काल के दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। जैसे ग्रहण के दौरान कोई भी पूजा नहीं करनी चाहिए और मंदिर को भी नहीं छूना चाहिए।

ऐसा करना अशुभ हो सकता है. इस दौरान सिलाई, कढ़ाई, बाल संवारना नहीं चाहिए, नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और खाना भी नहीं खाना चाहिए।

इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान कुछ भी नहीं खाना चाहिए, बाहर नहीं जाना चाहिए या सुई से जुड़ा कोई काम नहीं करना चाहिए।

Shukra Asta 2025: मीन राशि में अस्त होंगे शुक्र, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव