Shukrawar Ke Upay: अगर शुक्रवार की बात करें तो यह तंत्र साधना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी और धन के देवता कुबेर जी की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है।
वहीं खास बात यह है कि यह खास दिन शुक्र देव जी को भी समर्पित है. शुक्र देव भौतिक सुख, सौंदर्य आदि के कारक हैं।
Shukrawar Ke Upay कौन से हैं
ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी जी की कृपा से सभी सांसारिक इच्छाओं और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए बहुत ही गुप्त ज्योतिषीय उपाय भी बताए गए हैं।
खास बात यह है कि ये उपाय केवल शुक्रवार की रात को ही किए जाते हैं, ताकि शुभ फल प्राप्त हो सके। इन ज्योतिषीय उपायों को करने से धन से जुड़ी सभी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। ऐसे में जानिए शुक्रवार की रात को कौन से धन संबंधी उपाय करने चाहिए:
सुख-संपदा पाने के लिए करें ये उपाय
Shukrawar Ke Upay: धन, समृद्धि और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए शुक्रवार की आधी रात को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
मां लक्ष्मी की पूजा करें, उनकी आरती पढ़ें और मां लक्ष्मी को कमल या गुलाब के फूल चढ़ाएं। प्रसाद के रूप में खीर भी चढ़ाएं। यह पूजा शांति से करें ताकि किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए।
श्री सूक्त का पाठ के फायदे
Shukrawar Ke Upay: श्री सूक्त का पाठ करने के कई फायदे हैं। यह देवी लक्ष्मी को समर्पित एक शक्तिशाली स्तोत्र है, और इसका नियमित पाठ करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
श्री सूक्त का पाठ करने के लिए कुछ नियम और सावधानियां हैं जिनका पालन करना चाहिए। इसे सुबह या शाम को स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करके पाठ करना चाहिए। मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने बैठकर धूप-दीप जलाकर पाठ करना चाहिए।
धन और समृद्धि में वृद्धि: श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति: यह स्तोत्र जीवन में समृद्धि और ऐश्वर्य को आकर्षित करने में मदद करता है। श्री सूक्त का पाठ दरिद्रता को दूर करने और आर्थिक समस्याओं को हल करने में सहायक होता है।
मान-सम्मान में वृद्धि: इस स्तोत्र का पाठ करने से समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है।
स्वास्थ्य में सुधार: श्री सूक्त का पाठ स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
ये उपाय 10 शुक्रवार करें
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी नहाकर साफ कपड़े पहनें और मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की आरती करें। ऐसा आपको लगभग 11 या 7 शुक्रवार करना है। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा (Shukrawar Ke Upay) के लिए हर शुक्रवार उनके मंदिर जरूर जाएं, ताकि उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहे और जीवन में कभी किसी चीज की कमी न हो और आपको आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। इसलिए मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें।
Panna Gemstone: पन्ना रत्न के हैं बहुत फायदे, दिमाग रहेगा हमेशा तेज, नए आइडिया भी आएंगे