Vastu Home Remedies: व्यक्ति के जीवन में छोटी-छोटी चीजें शुभ और अशुभ दोनों तरह से प्रभाव डालती हैं। आज हम आपको ऐसे वास्तु दोषों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो वास्तु दोष को दूर करने में बहुत उपयोगी हो सकते हैं।
वास्तु दोष के अनुसार (Vastu Home Remedies) अगर आपके घर में तिजोरी है तो उस पर कोई भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए। इससे आप वास्तु दोष का शिकार भी हो सकते हैं, साथ ही जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Vastu Home Remedies
अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़ा, हर छोटी-छोटी बात पर विवाद जैसी समस्या रहती है तो आप वास्तु दोष का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं तो आपको सुबह और शाम शंख बजाना चाहिए। इनसे आने वाली आवाज आपके घर की किसी भी तरह की नकारात्मकता को खत्म कर देगी।
तुलसी का पौधा लगाएं
ये तो आप भी जानते होंगे कि सनातन धर्म में तुलसी के पेड़ को बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए तुलसी का पौधा आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। इसके घर में होने मात्र से ही लगभग सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। इसलिए सुबह-शाम तुलसी जी के पास दीपक जलाएं।
बंद घड़ी अशुभ मानी जाती है
बंद घड़ी भी बहुत अशुभ मानी जाती है। बंद घड़ी को या तो तुरंत ठीक करवा लें या फिर उसे तुरंत अपने घर से हटा दें। वास्तु के अनुसार बंद घड़ी भाग्य को रोक देती है।
घर के मुख्य दरवाजे पर या बिस्तर के नीचे चप्पल या जूते नहीं रखने चाहिए। क्योंकि इन्हें रखने से ना सिर्फ देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं बल्कि घर के काम करने में भी कई परेशानियों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन्हें घर से दूर रखें।
वास्तु टिप्स
Vastu Home Remedies: घर में टूटा हुआ शीशा रखना भी अशुभ होता है। दरवाजे के ठीक सामने कभी भी शीशा या शीशा नहीं लगाना चाहिए, इससे व्यक्ति वास्तु दोष का शिकार हो सकता है।
Nail Cutting Astro Tips: किस दिन नाखून काटने चाहिए और किस दिन नहीं? जानें क्या होता है असर?