Vastu Tips for Home clock: कहते हैं अगर जीवन में कुछ हासिल करना है तो समय का सबसे ज्यादा ख्याल रखना होगा, क्योंकि समय के सही इस्तेमाल के बिना इंसान कुछ नहीं कर सकता.
वहीं आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि हमारा समय खराब चल रहा है. आज हम आपको Vastu Tips for Home clock के बारे में बताएंगे। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि अच्छे या बुरे समय का कारण आपके घर में लगी घड़ी भी हो सकती है।
Vastu Tips for Home clock
वास्तु विशेषज्ञों की मानें तो घर के किसी भी कोने में दीवार घड़ी लटकाना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है। कुछ दिशाएं ऐसी हैं जिनमें भूलकर भी दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए।
अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका बुरा समय कब शुरू हो जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा। ऐसे में जानिए वो कौन सी दिशाएं हैं जिनके बारे में हम आपको बताना चाहते हैं, जानिए विस्तार से।
दीवार पर घड़ी लगाने की शुभ दिशाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के देवता कुबेर उत्तर दिशा पर शासन करते हैं और देवताओं के राजा कहे जाने वाले कुबेर के लिए पूर्व दिशा बताई गई है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ये दोनों दिशाएं बेहद शुभ हैं।
यदि उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर घड़ी टांगी जाए तो यह बहुत शुभ मानी जाती है। ऐसा करने से परिवार में एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान बढ़ता है और झगड़े खत्म हो जाते हैं। साथ ही कुबेर जी की कृपा से धन की प्राप्ति होती है।
किस दिशा पर गलती से भी नहीं लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार (Vastu Tips for Home clock) दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा भी कहा जाता है। यह दिशा बहुत ही अशुभ होती है और इस दिशा में भूलकर भी दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए।
ऐसा कहा जाता है कि अगर इस तरफ घड़ी लटका दी जाए तो मृत्यु के देवता यमराज करीब आ जाते हैं। साथ ही घर में आए दिन झगड़े और आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए इस दिशा में दीवार पर घड़ी लगाने से बचना चाहिए।
क्या आप पश्चिम दिशा की दीवार पर घड़ी लगा सकते हैं
Vastu Tips for Home clock: अगर आपके घर में पूर्व या उत्तर दिशा में घड़ी टांगने की जगह नहीं है तो क्या आप पश्चिम दिशा में घड़ी टांग सकते हैं, तो इसका जवाब है हां बिल्कुल. पश्चिम दिशा भी शुभ मानी जाती है और इस दिशा में घड़ी लगाने से कोई नुकसान नहीं होता है। ऐसे में आप घड़ी को पश्चिम दिशा में लटका सकते हैं।
Swapna Shastra on morning dreams: ब्रह्म मुहूर्त के सपनों में छिपा है भाग्य का रहस्य