Vastu Tips for money: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ ही जगहों पर पैसा रखना चाहिए जहां यह शुभ माना जाता है। क्योंकि अगर गलत जगह पर पैसा रखा जाए तो फायदे की जगह कई तरह के नुकसान देखने को मिल सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार (Vastu Tips for money) दरअसल होता यह है कि अगर आप कोई गलती करते हैं तो इसका विपरीत परिणाम आपको देखने को मिल सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत जगह पर पैसा रखने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Vastu Tips for money
वास्तु शास्त्र में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है और वह है सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा। उदाहरण के लिए, वास्तु के अनुसार, यदि आपकी तिजोरी अंधेरे में है या उसकी ओर रोशनी कम आ रही है, तो तिजोरी में रखा पैसा धीरे-धीरे गायब हो जाएगा।
वास्तु के अनुसार अगर तिजोरी को अंधेरे में रखा जाए तो पैसा बढ़ने की बजाय कम होता जाएगा। साथ ही व्यक्ति गरीबी के स्तर पर पहुंचता चला जाएगा।
वहीं अगर आपने ऐसी जगह पैसे रखे हैं जिसकी दीवार शौचालय से जुड़ी हुई है तो आज ही सावधान हो जाएं। क्योंकि इस दिशा में धन रखने से सारा धन नष्ट हो सकता है।
धन रखने के लिए शुभ स्थान
उत्तर-पूर्व दिशा: यह धन की देवी लक्ष्मी का स्थान है। इस दिशा में तिजोरी (Vastu Tips for money) रखना शुभ माना जाता है। तिजोरी को हमेशा साफ-सुथरी रखें और उसमें केवल पैसे ही रखें। गंदे पर्स में पैसे रखने से धन का अपमान होता है।
पैसे को हमेशा सम्मान के साथ रखें। पर्स को हमेशा कुछ पैसे से भरा रखें। धन के बारे में सकारात्मक सोच रखें।
इन स्थानों पर भूल कर भी न रखें रुपये
वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for money) के अनुसार जो भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से पैसा खर्च करता है, उस घर में आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। अनावश्यक खर्च व्यक्ति को गरीब बनाने का काम करता है।
साथ ही धन जमा करने का शुभ स्थान दक्षिण दिशा नहीं है। अगर आप धन जमा करने की सोच रहे हैं तो इसे दक्षिण की बजाय पूर्व दिशा में रखें।
वहीं दक्षिण दिशा को यम की दिशा भी कहा जाता है। इसलिए यह दिशा व्यक्ति को गरीब बनाने का काम करती है।
Vastu Tips for prosperity: चाहते हैं अपने घर में सुख-समृद्धि तो जरूर अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स