Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने भोजपुरी गाने 'बीपी बढ़ल बा' में किया रोमांस
Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने भोजपुरी गाने 'बीपी बढ़ल बा' में किया रोमांस
TimesScope WhatsApp Channel

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song BP Badhal Ba: भोजपुरी फिल्मों का भी एक बड़ा दर्शक वर्ग है और इन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। जैसे ही किसी भोजपुरी फिल्म स्टार का कोई गाना यूट्यूब पर अपलोड होता है, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. भोजपुरी गाने यूट्यूब पर धूम मचाने लगते हैं.

खेसारी लाल यादव ने किया कमाल

इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही गाना वायरल होता नजर आ रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी का जबरदस्त रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है.

BP Badhal Ba | BALAM JI LOVE YOU | Khesari Lal Yadav,Kajal Raghwani | Hunny B | FULL VIDEO SONG 2019

इस गाने में काजल राघवानी मॉडर्न लुक में नजर आ रही हैं, जबकि खेसारी गांव वाले लुक में हैं. काजल राघवानी लाल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गाने में काजल राघवानी जमकर खेसरी लाल यादव को चिढ़ाती हैं और बेचारे खेसरी को कुछ समझ नहीं आता.

Khesari Lal Yadav का गाना

भोजपुरी गाना ‘बीपी बढ़ल बा’ काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया था। इस गाने का वीडियो फिल्म बलम जी लव यू से लिया गया है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और हन्नी बी ने गाया है, जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और संगीत ओम झा ने दिया है.

भोजपुरी गाना ‘बीपी बढ़ल बा’

इस फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है. इस फिल्म में Khesari Lal Yadav, अशोक समर्थ, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा, संजय महानंद अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. ‘बीपी बढ़ल बा’ गाना सबसे बड़ा हिट रहा, जिसे 9,909,031 से ज्यादा बार देखा गया। वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

Adhaai Baje | Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Priyanka Singh | HD FULL VIDEO SONG 2019

आपको बता दें कि इससे पहले भी खेसारी और काजल कई गानों में साथ नजर आ चुके हैं. वैसे देखा जाए तो खेसारी की जोड़ी काजल के साथ सबसे अच्छी लगती है. खेसारी को भोजपुरी सिनेमा का एक्शन हीरो और कॉमेडी किंग माना जाता है.

Khesari Lal Yadav की संघर्ष की कहानी हर किसी का दिल जीत लेती है. एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यादव ने बताया कि फिल्मों में आने से पहले वह दूध बेचते थे. खेसारी लाल यादव का जीवन संघर्ष से भरा रहा है.

Horror Films on Prime Video: प्राइम वीडियो पर इन भयानक डरावनी फिल्मों को दर्शक खूब पसंद कर रहे, आप भी जरूर देखें